वैदिक परंपरा काशी अनुष्ठान केंद्र
वैदिक परंपरा काशी अनुष्ठान केंद्र में आपका हार्दिक स्वागत है। हमारा केंद्र काशी के पावन पंचगंगा तीर्थ एवं प्राचीन बिंदु माधव मंदिर के समीप स्थित है। हमारा उद्देश्य सनातन धर्म की वैदिक परंपराओं को संरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं को शास्त्रसम्मत एवं विधि-विधान के अनुसार सभी प्रकार की पूजा-पाठ, अनुष्ठान, यज्ञ, हवन एवं धार्मिक सेवाएँ प्रदान करना है। हमारे यहाँ अनुभवी एवं विद्वान वैदिक आचार्य, कर्मकांडी ब्राह्मण एवं पुरोहितों द्वारा वेद, पुराण एवं सनातन शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक धार्मिक कार्य पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और शुद्धता के साथ संपन्न कराया जाता है। हमारा विश्वास है कि विधि-विधान से की गई पूजा-अर्चना व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।
वैदिक परंपरा काशी अनुष्ठान केंद्र में सभी प्रकार की धार्मिक सेवाएँ उपलब्ध हैं, जिनमें रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, सत्यनारायण कथा, नवग्रह शांति पूजा, गृह प्रवेश पूजा, भूमि पूजन, वास्तु शांति, विवाह संस्कार, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन, उपनयन (जनेऊ) संस्कार, श्राद्ध कर्म, पिंडदान, तर्पण, नारायण बलि पूजा, त्रिपिंडी श्राद्ध, कालसर्प दोष निवारण पूजा, पितृ दोष शांति, मंगल दोष निवारण, लक्ष्मी-कुबेर पूजा, गणेश पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ, सुंदरकांड पाठ, अखंड रामायण पाठ, श्रीमद्भागवत कथा, विष्णु सहस्रनाम पाठ, गंगा पूजन, दीपदान, विभिन्न प्रकार के यज्ञ एवं हवन, पर्व-त्योहार विशेष पूजन तथा मंदिर संबंधी सभी धार्मिक अनुष्ठान शामिल हैं।
वर्षों का अनुभव
टीम के सदस्य
संतुष्ट यजमान
संपन्न पूजन
हमारी सेवाएँ
हमारी ज्योतिष सेवाएँ
अनुभवी ज्योतिषाचार्य द्वारा कुंडली, विवाह, करियर, व्यवसाय, वास्तु एवं ग्रह दोष से संबंधित शास्त्रसम्मत परामर्श उचित दक्षिणा के साथ उपलब्ध है।
घर बैठे ऑनलाइन पूजा एवं दर्शन बुक करें
अब आप भारत या विदेश के किसी भी स्थान से हमारी सभी वैदिक पूजा, धार्मिक अनुष्ठान, काशी विश्वनाथ दर्शन, गंगा आरती दर्शन, रुद्राभिषेक, पिंडदान, श्राद्ध कर्म एवं ज्योतिष परामर्श ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। अनुभवी वैदिक आचार्य आपकी निर्धारित तिथि एवं समय पर विधि-विधान से सेवा प्रदान करेंगे।
✅ ऑनलाइन पूजा बुकिंग
✅ काशी दर्शन बुकिंग
✅ वीडियो कॉल द्वारा दर्शन
✅ सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान
✅ WhatsApp सहायता
✅ पूरे भारत एवं विदेशों के लिए सेवा
गैलरी